adevertisment Adevertiisment banner

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी हारे चुनाव

उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए। धामी को उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने हराया है। सीएम धामी भी इस मिथक को नहीं तोड़ पाए कि पिछले कुछ चुनावों से कोई भी सीएम अपनी कुर्सी बचा पाय है। पहले भुवन चंद्र खंडूड़ी, फिर हरीश रावत और अब पुष्कर सिंह धामी भी मुख्यमंत्री रहते चुनाव हार गए। धामी के हारने के बाद उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी चर्चाएं जोरों पर हैं। आइये जानते हैं उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन हो सकता है।
अनिल बलूनी
उत्तराखंड के सीएम पद की लिस्ट में अनिल बलूनी का नाम लिया जाता रहा है। अनिल बलूनी अभी भाजपा के राज्यसभा सांसद है। बलूनी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले हैं।
सतपाल महाराज
मौजूदा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी सीएम पद के लिए मजबूत दावेदार हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें चौबट्टाखाल से प्रत्याशी बनाया था। चौबट्टाखाल को उत्तराखंड की हाट सीट माना जाता है। साल 2014 में कांग्रेस को छोड़कर सतपाल महाराज भाजपा में आए थे।
रमेश पोखरियाल निशंक
रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के पूर्व सीएम हैं। वह केंद्र में मानव संसादन विकास मंत्री भी रह चुके हैं। निशंक अभी हरिद्वार सीट से लोकसभा सांसद हैं।
धन सिंह रावत
धन सिंह रावत अभी राज्य के शिक्षा मंत्री हैं। धामी का जन्म पौढ़ी गढ़वाल जिले के नौगांव में हुआ था। धन सिंह संघ से जुड़े रहे हैं। धन सिंह अभी श्रीनगर सीट से विधायक हैं।

Related Articles

Back to top button