adevertisment Adevertiisment banner

उत्तर और मध्य भारत में लू से राहत नहीं, अगले कुछ दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर भारत में पारा तेजी से ऊपर जा रहा है। कई राज्यों में लू (हीट वेब) की स्थिति बनी हुई है। लेकिन उत्तर-पूर्वी बिहार में लोग बढ़ते पारा से थोड़ी राहत की उम्मीद कर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर बिहार और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, झारखंड में पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान में हो रही वृद्धि और लू से लोगों को मामूली राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू , हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और गुजरात में हीट वेव की संभावना जताई है। इसके अलावा 6 अप्रैल के दौरान राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर और मध्य प्रदेश में भी लू चलेगी।उत्तर और मध्य भारत में फिलहाल लू और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी। अरूणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय में बारिश होने की संभावना है। छह अप्रैल को दक्षिणी अंडमान सागर एवं आसपास के इलाकों में उपरी वायुमंडल में चक्रवातीय प्रभाव के कारण दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button