adevertisment Adevertiisment banner

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पाजिटिव हुईं

नई दिल्ली । कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना महामारी की चपेट में आ गई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी पुष्टि की है। सुरजेवाला ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी को हल्का बुखार और कुछ लक्षण थे। कोविड टेस्ट में रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सुरजेवाला ने आगे बताया कि सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्हें आवश्यक चिकित्सा दी गई है।रणदीप सुरजेवाला ने आगे बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले एक सप्ताह में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलीं जिनमें से कई साथी कोविड पॉजिटिव पाए गए। कांग्रेस अध्यक्ष ने विशेष तौर पर मुझे कहा है कि वे 8 तारीख को ED (प्रवर्तन निदेशालय) के समक्ष आवश्य पेश होंगी। बता दें कि 8 जून को प्रवर्तन निदेशालय ने उनको पूछताछ के लिए बुलाया है। यह पूछताछ नेशनल हेराल्ड से जुड़े केस में होनी है। सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी के दो-तीन दिन में ठीक होने की उम्मीद है।बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूछताछ के लिए समन भेजा है। ईडी सोनिया से आठ जून को पूछताछ करेगी, जबकि राहुल को बृहस्पतिवार को पेश होने को कहा है। हालांकि, राहुल देश में नहीं हैं। उन्होंने जांच एजेंसी से पांच जून के बाद कभी भी पेशी की तारीख रखने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button