adevertisment Adevertiisment banner

चार्जिंग के दौरान लगी आग, कुछ देर में पूरी तरह जल गया टू-व्हीलर

भोपाल।  ई-वाहन में आग लगने का मध्य प्रदेश का पहला मामला सामने आया है। भोपाल के निशातपुरा इलाके में ई-स्कूटर में चार्जिंग के दौरान बैटरी में ब्लास्ट होकर आग लग गई है। कुछ ही देर में टू-व्हीलर पूरी तरह जल गया।

भोपाल क्राइम ब्रांच में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ राहुल गुरु परिवार के साथ निशानतपुरा नए जेल रोड पर रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी को दो महीने पहले काया कंपनी का ई-स्कूटर खरीदकर दिया था। 89 हजार में खरीदा ई-स्कूटर शनिवार रात करीब 10 बजे घर की पार्किंग में चार्जिंग में लगा था। परिवार के सभी सदस्य घर में थे। तभी अचानक पार्किंग में तेज धमाका हुआ। नीचे जाकर देखा तो बिजली बोर्ड और स्कूटर जल रहा था। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसने आग पर काबू पाया। हालांकि कुछ ही देर में ही पूरा स्कूटर जल गया, सिर्फ लोहे का ढांचा बचा। जानकारी के अनुसार गाड़ी की बैटरी में तेज धमाका होने के बाद आग लगने की बात कही जा रही है।

बता दें देश में एक महीने में ई-व्हीकल में आग लगने की 7 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। 23 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो चुकी है। उसने एक दिन पहले ही बूम मोटर्स की इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदी थी और चार्जिंग के लिए अपने कमरे में लगाया था। चार्जिंग के दौरान बैटरी में फटने के हादसे में जलने और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। बच्चे और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button