adevertisment Adevertiisment banner

जम्मू कश्मीर के पुंछ में बस हादसा, 11 की मौत, 27 घायल

पुंछ: जम्मू कश्मीर के पुंछ के सवजियान इलाके में मिनी बस का हादसा हो गया. सेना का बचाव अभियान जारी है. हादस में 11 लोगों की मौत की खबर जबकि 27 लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया. राहत बचाव कार्य जारी है. हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार पुंछ जिले की मंडी तहसील के सीमावर्ती क्षेत्र सवजियान के बराडी नाले के पास बुधवार सुबह एक मिनी बस के गहरी खाई में गिर जाने से बस में सवार 9 10 यात्रियों की मौत हो गयी. जबकि कई अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया. घायलों को इलाज के लिए पहले नज़दीक चिकित्सा शीवर सावजीया पहुंचाया गया. कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उप जिला अस्पताल मंडी ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि बस में स्कूल के छात्र और शिक्षा विभाग के कर्मचारी सवार थे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सवजियान इलाके में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत के संबंध में दुख व्यक्त किया है.

Related Articles

Back to top button