adevertisment Adevertiisment banner

जम्मू कश्मीर: रियासी जिले में लश्कर के दो आतंकी पकड़े गये

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में ग्रामीणों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गये आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद किये गये हैं. पुलिस ने हिम्मत दिखाकर आतंकवादियों को पकड़ने वाले ग्रामीणों को इनाम के रूप में दो लाख रुपये देने की घोषणा की है.

पुलिस के अनुसार रियासी जिले के टकसान के ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दो आतंकवादियों को पकड़ा है. आतंकियों के पास से दो एके राइफलें, 7 ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरादम किये गये हैं. पकड़े गये आतंकियों की पहचान फैजल अहमद डार और तालिब हुसैन के रूप में हुई है. फैजल बारामूला का रहने वाला है. वहीं, तालिब राजौरी का रहने वाला है. वह राजौरी का मोस्ट वांटेड आतंकी है. जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने वाले ग्रामीणों दो लाख रुपये देने की घोषणा की है.

गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने बुधवार (29 जून) को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में लश्कर ए तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया था. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी की पहचान महबूब उल इनाम के रूप में की गई. वह नदीहल का रहने वाला है. अधिकारी ने कहा, ‘पुलिस और सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा के पापचन में एक नाके पर लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी को गिरफ्तार किया.’ अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद तीन एके-47 राइफलें, 10 मैगजीन, 380 कारतूस, दो किलोग्राम विस्फोटक तथा एक चीनी ग्रेनेड बरामद किया गया.

Related Articles

Back to top button