adevertisment Adevertiisment banner

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शोपियां के रकहामा गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने आज तड़के संयुक्त घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवान सभी निकास मार्गों को सील करने के बाद जब गांव के एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है।

उन्होंने बताया कि यहां मिली अंतिम रिपोर्ट के मुताबिक अभियान अभी जारी है। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था संबंधी किसी भी समस्या से निपटने के लिए आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button