adevertisment Adevertiisment banner

जेपी नड्डा ने भाजपा के 16 कार्यालयों का किया उद्धाटन, बोले- ई-लाइब्रेरी और इंटरनेट से जुड़ा है कार्यालय

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को बिहार में भाजपा कार्यालयों का उद्धाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार में भाजपा के 16 कार्यालयों का उद्घाटन और 7 कार्यालयों का शिलान्यास हुआ है, जो पार्टी के विकास में अपना योगदान देंगे। मैं भाजपा की ओर से आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा का कार्यालय सुसज्जित रूप से हमें मिला है। आज भाजपा का कार्यालय ई-लाइब्रेरी, इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। भाजपा कार्यालय में चर्चा के लिए कांफ्रेस हॉल है। पार्टी ने हार्डवेयर तैयार किया है, लेकिन सॉफ्टवेयर हमको बरकरार रखना है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा वैचारिक पृष्ठभूमि वाली राजनीतिक पार्टी है। आज अनेकों लोग जो दो से तीन दशकों तक दूसरी पार्टियों में रहें, वो अपनी पार्टियां छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हो रहे हैं। इन सभी को समझ में आ गया है कि कार्य करते हुए देश को परिवर्तित करने का उपकरण है तो वो भाजपा है।

इससे पहले जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण सभा को संबोधित करते हुए बताया था कि भाजपा ने पूरे देश में 512 जिला कार्यालय बनाने का तय किया है। आज मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि 230 कार्यालय बन कर तैयार हो गए हैं और 150 कार्यालयों के निर्माण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को मैं विशेष बधाई इसलिए देता हूं कि यहां 72 कार्यालय खुलने थे, यहां पर 69 कार्यालय खुल गए हैं।

Related Articles

Back to top button