adevertisment Adevertiisment banner

बिलासपुर : सौर सुजला योजना से किसानों की बढ़ी आय

बिलासपुर / रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की सौर सुजला योजना का लाभ ले रहे बिलासपुर जिला के बिल्हा ब्लॉक के लिम्हा गांव के किसान तीरथ राम अब बेहद खुश है। योजना के तहत मिली सोलर पम्प के माध्यम से अपने खेतों में धान के अलावा फसल चना, गेहूं व मसूर की खेती कर अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रहे है। तीरथ राम ने बताया कि शासन से मिले सोलर पम्प द्वारा पूरे दिन आसानी से सिंचाई हो जाती है। बिजली बिल की चिंता से अब पूरी तरह से मुक्ति मिल गई है। निरंतर पानी की सुविधा मिलने से उत्साहित होकर अब वे धान के साथ-साथ गेहूं, चना, मसूर जैसी फसलों की तरफ भी रूचि दिखा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि क्रेडा द्वारा जिले में अब तक कुल 1714 पम्प स्थापित किये जा चुके है। जिसमें विकासखण्ड बिल्हा में 309, तखतपुर में 475, मस्तूरी में 704 एवं कोटा में 226 किसानों के खेतों में पम्पों की स्थापना की गई है। राज्य शासन द्वारा संचालित सौर सुजला योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है। सोलर पम्प के उपयोग से राज्य में कृषि उत्पादन में वृृद्धि के साथ-साथ भूजल के संरक्षण एवं संवर्धन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायता मिल रही है। सोलर पम्प स्थापना से किसानों की आय में दोगुनी बढ़ोत्तरी हो रही है, जिससे किसान भी सोलर पम्प के लिए रूचि दिखा रहे है। छत्तीसगढ़ शासन की सौर सुजला योजना किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है।

Related Articles

Back to top button