adevertisment Adevertiisment banner

बीजेपी में शामिल हुए हार्दिक पटेल, पीएम मोदी को लेकर किया ट्वीट

गांधीनगर: गुजरात में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. अहमदाबाद स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर कमलम में वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शामिल हुए. हार्दिक पटेल, बीजेपी नेता नितिन पटेल, गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए. इससे पहले हार्दिक पटेल ने दावा किया कि कांग्रेस में कुछ और पाटीदार नेता हैं जो आने वाले समय में पार्टी का साथ छोड़ेंगे.

वहीं, भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पहले हार्दिक पटेल ने पीएम मोदी को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने ट्ववीट करते हुए लिखा कि मैं आज से एक नया अध्याय प्रारंभ करने जा रहा हूं. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करूंगा. बता दें, उन्होंने हाल ही में कांग्रेस पार्टी को छोड़ा था.

हार्दिक पटेल ऐसे समय में पार्टी में शामिल हो रहे हैं, जब इस साल के अंत में गुजरात विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी पिछले दो दशक से अधिक समय से राज्य में सत्ता में हैं. 28 वर्षीय हार्दिक पटेल ने साल 2015 में पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर हिंसक आंदोलन का नेतृत्व किया था. कभी बीजेपी के धुर आलोचक रहे पटेल के खिलाफ गुजरात की तत्कालीन बीजेपी सरकार ने राजद्रोह सहित कई आरोपों में मामले दर्ज किए थे.

वहीं, हार्दिक के बीजेपी में शामिल होने से पहले अहमदाबाद, पाटनगर और गांधीनगर में पोस्टर लगे. इस पर अलग राष्ट्रप्रेमी, युवा ह्रदय सम्राट सरीखे नारे लिखए गए हैं. बताया गया कि वह 11 बजे बीजेपी में कार्यालय में शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button