adevertisment Adevertiisment banner

बुरे फंसे स्वामी प्रसाद मौर्या, बेटी संघमित्रा को एक शख्स ने बताया अपनी पत्नी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस

स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी संघमित्रा को एक युवक ने अपनी पत्नी होने का दावा किया है. उसने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के पूर्व 2019 में ही उनकी शादी संघमित्रा मौर्या से हुई थी. उसने MP MLA कोर्ट में साक्ष्य भी पेश किए हैं.

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का पूरा परिवार विवादों में घिर गया है. एक शख्स ने स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी संघमित्रा मौर्या को अपनी पत्नी बताया है. इस शख्स ने कोर्ट में इसका सबूत भी पेश किया है. इसके बाद MP-MLA कोर्ट ने स्वामी प्रसाद मौर्या और संघमित्रा मौर्या समेत पांच लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है. दरअसल, लखनऊ MP-MLA कोर्ट में उक्त शख्स द्वारा पूर्व में की गई अपील पर परिवाद दाखिल किया गया था, उसी मामले में यह नोटिस जारी किया गया. दरअसल ये पूरा मामला धोखाधड़ी, मारपीट और धमकाने का है.

लखनऊ निवासी दीपक कुमार स्वर्णकार ने संघमित्रा मौर्य, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और धमकाने का आरोप लगाते हुए परिवाद दाखिल किया था. इसी मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने 6 जनवरी 2024 को सारे आरोपियों को तलब किया है. दीपक कुमार स्वर्णकार ने जो अर्जी दी थी, उसमें उनका दावा है कि लोकसभा चुनाव के पूर्व 2019 में ही उनकी शादी संघमित्रा मौर्या से हुई थी.

धोखाधड़ी, मारपीट और धमकाने का आरोप

दीपक कुमार स्वर्णकार ने कोर्ट में दिए अपने अर्जी में यह भी बताया है कि संघमित्रा मौर्या ने चुनाव आयोग में जो हलफ़नामा दिया है, उसमें खुद को उन्होंने अविवाहित दिखाया है. मामला फिलहाल एमपी-एमएलए कोर्ट में धोखाधड़ी, मारपीट और धमकाने का है.

संघमित्रा मौर्या पर धोखाधड़ी का आरोप के बाद साक्ष्य के तौर पर दीपक कुमार स्वर्णकार ने अदालत को हलफनामें की प्रमाणित प्रति भी पेश किया है, जिनमें संघमित्रा मौर्या ने चुनाव के दौरान दिए जाने वाले शपथ पत्र में अपने आप को अविवाहित दिखाया था.

लंबे समय तक लिव-इन में रहने के बाद हुई थी शादी

स्वामी प्रसाद मौर्या और परिवार की जानकारी में दीपक और संघमित्रा लंबे समय तक लिव-इन-रिलेशन में रहने के बाद शादी किए थे लेकिन संघमित्रा मौर्या के सांसद बनने के बाद खुद संघमित्रा मौर्या और उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्या, दीपक कुमार स्वर्णकार की जान के दुश्मन बन बैठे थे. उन पर कई बार हमला भी चुका है. बता दें कि दीपक कुमार स्वर्णकार पेशे से पत्रकार हैं.

Related Articles

Back to top button