adevertisment Adevertiisment banner

यूपी: नए मंत्रियों को मिले विभाग, जितिन प्रसाद बने प्राविधिक शिक्षा मंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दिन पहले अपने मंत्रिमंडल में शामिल नए सदस्यों में से राज्यमंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। एकमात्र कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इससे पूर्व यह विभाग कमलरानी वरुण के पास था। जिनका कोराना काल में निधन हो गया था।

मंत्रियों को विभागों के बंटवारे की जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। जिसके अनुसार राज्य मंत्री पल्टू राम को सैनिक कल्‍याण, होमगार्ड, प्रान्‍तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, डॉ. संगीता बलवंत को सहकारिता विभाग, धर्मवीर प्रजापति को औद्योगिक विकास विभाग, छत्रपाल सिंह गंगवार को राजस्‍व विभाग, संजीव कुमार को समाज कल्‍याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्‍याण विभाग और दिनेश खटीक को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का दायित्व मिला है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को नए दायित्व की बधाई देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी के कुशल, अनुभवी एवं कर्मठ नेतृत्व में संबंधित विभाग विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे। उन्होंने सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles

Back to top button