adevertisment Adevertiisment banner

रांची में हाथी ने तीन लोगों को कुचला, एक घायल

रांची। इटकी थाना क्षेत्र में हाथी ने तीन लोगों को कुचल कर मार डाला। हाथी के हमले में एक व्यक्ति घायल है। घायल को रिम्स में भर्ती कराया गया है। इस घटना से ग्रमीणों में दहशत है।

मृतकों में गढ़गांव निवासी पुनई उरांव, मोरो बोड़ेया निवासी गोयंदा उरांव और सुखबीर उरांव उर्फ सुखबीर किंडो शामिल है। इटकी थाना प्रभारी ने बताया कि हाथी को क्षेत्र से भगाने के लिए वन विभाग और पुलिस प्रयास कर रही है। तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button