adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ ठेकेदार हत्या कांड: नामजद आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

लखनऊ। बीते शुक्रवार को गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हुई ठेकेदार निर्मल अग्निहोत्री की पीट-पीट कर हत्या के मामले में पुलिस शनिवार को नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए हाथ पांव मारती रही। कई जगहों पर दबिश दी। इस दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्राम जयसिंहपुर थाना कछौना जनपद हरदोई निवासी निर्मल अग्निहोत्री (55 ) अपने बेटे प्रतीक के साथ गोसाईगंज कस्बे में रहकर ठेकेदारी का काम करते थे। गोसाईगंज कस्बे के पुराने हनुमान मंदिर के ट्रस्ट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।

ट्रस्टी लाल गणेश प्रसाद वर्मा द्वारा दिये गए ठेके के आधार पर शुक्रवार को ठेकेदार निर्मल अग्निहोत्री मंदिर परिसर के पास निर्माण करा रहे थे। तभी वह किसी काम से मंदिर के अंदर गए पर वह बाहर नहीं निकले बलि्क उनका शव शुक्रवार को मंदिर के पीछे पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि ठेकेदार निर्मल अग्निहोत्री की हत्या मंदिर परिसर में की हुई थी। शाम साढ़े चार व छह बजे के बीच मंदिर परिसर में तेज आवाज में भजन चल रहा था। उसी समय मंदिर परिसर में ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या की आंशका है। जिससे चिल्लाने व मारपीट की आवाज बाहर न जाए।

फिलहाल पुलिस मंदिर से जुडे लोगों और दुकानदारों के अलावा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है। पुलिस कैमरों की फुटेज से मृतक निर्मल के आने व जाने का समय भी देख रही है। उधर गोसाईगंज कस्बा चौकी इंचार्ज सुबोध भारद्वाज ने बताया था कि शाम को गश्त करते हुए एक आदमी मंदिर परिसर के पीछे दिखा था। जिसे सीएचसी ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जबकि मृतक के बेटे प्रतीक ने पुलिस को दी गई तहरीर में तीन लोगों के नाम दिए हैं। जिन्होंने उस समय ठेकेदार को पीटते हुए देखा है।

 

Related Articles

Back to top button