adevertisment Adevertiisment banner

लगातार दूसरे दिन 15 हजार से कम आए कोरोना के मामले, 27 हजार हुए रिकवर

नई दिल्ली । देश में कोरोना के मामलों में गिरावट अभी भी जारी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामले 15 हजार से कम आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर अपडेट जारी किया है। मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आज कोरोना के 13,166 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 24 घंटों के दौरान 26,988 लोग ठीक हो गए जबकि 302 की मौत हो गई।
सक्रिय मामले घटकर हुए 1,34,235
मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के एक्टिव केस घटकर 1,34,235 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 4,28,94,345 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 4,22,46,884 लोग ठीक भी हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर अब 5,13,226 हो गई है।
176.79 करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन
कोविन वेबसाइट के मुताबिक, देशभर में अब तक 1,76,79,09,639 कोविड की खुराक दी जा चुकी है। 96,47,24,946 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। वहीं, 78,46,18,610 दूसरी डोज लग चुकी है। इसके अलावा अब तक 1,85,66,083 प्रीकाशन डोज भी लगाई जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button