adevertisment Adevertiisment banner

श्रीनगर: गांधी जयंती पर कश्मीर को मिलेगी पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन

श्रीनगर: अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर रेल लिंक के 137 किलोमीटर लंबे बनिहाल-बारामूला कॉरिडोर पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने लगेगी. भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि, इस प्रोजेक्ट पर अगस्त 2019 से काम चल रहा है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि, इलेक्ट्रिक रेल लिंक का अनिवार्य प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता (पीसीईई) निरीक्षण 26 सितंबर को होगा और गांधी जयंती पर परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा.
सूत्रों ने कहा, 137 किलोमीटर लंबी इलेक्ट्रिक ट्रेन लिंक के बारामूला-बडगाम हिस्से पर परीक्षण पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि शेष बडगाम-बनिहाल हिस्से पर परीक्षण 20 सितंबर को किया जाएगा. बनिहाल से बारामूला तक ट्रेन लिंक 324 करोड़ रुपये है. बनिहाल-बारामूला रेल लिंक के विद्युतीकरण से वायु प्रदूषण कम होगा और परिचालन लागत में 60 प्रतिशत की कमी आने की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button