adevertisment Adevertiisment banner

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा का स्वतः लिया संज्ञान, आज होगी सुनवाई

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है और आज वह इस पर सुनवाई करेगा। उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट के अनुसार मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हेमा कोहली की खंडपीठ आज इस मामले की सुनवाई करेगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का लखीमपुर खीरी एक कार्यक्रम था।

इसी दौरान तीन केंद्रीय कृषि विरोध कर रहे चार किसानों की कार से कुचलकर मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र की गाड़ी से कुचलने के कारण आंदोलनकारी किसानों की मौत हुयी। इस के बाद हुयी और कुल मिलाकर कम से कम आठ लोगों की मृत्यु हो गयी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में श्री अजय मिश्र के पुत्र आशीष मिश्र सहित कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button