adevertisment Adevertiisment banner

सोपोर में लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, चीन में बने हथियार बरामद

सोपोर: उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में बुधवार की देर रात सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-ताइबा के दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से पिस्तौल, चीन निर्मित ग्रेनेड तथा गोलियां बरामद की गई हैं. पकड़े गए दोनों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों की शिनाख्त बटिंगू निवासी इम्तियाज अहमद गनेई व वसीम अहमद लोन के रूप में हुई है. दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे लश्कर के लिए हाइब्रिड आतंकी तथा ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में काम करते हैं.
सोपोर के ब्रथ कलां निवासी सक्रिय आतंकी बिलाल हमजा मीर के इशारे पर वे सोपोर व आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों तथा नागरिकों पर हमले की फिराक में थे. आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर बटिंगू गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया. इस दौरान एक सेब के बगीचे में दो संदिग्ध हरकत दिखे. दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक पिस्तौल, मैगजीन, आठ गोलियां, हैंड ग्रेनेड आदि बरामद किए गए.

Related Articles

Back to top button