adevertisment Adevertiisment banner

हरिद्वार में सीएम योगी करेंगे लग्जरी होटल भागीरथी आवास का उद्घाटन, जानिए क्या है खास

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार की धरती पर उत्तर प्रदेश का आलीशान भागीरथी पर्यटन आवास बनकर क्या हो चुका है. आपको बता दें कि 5 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भागीरथी पर्यटन आवास का उद्घाटन करेंगे. आखिर इस होटल की खासियत क्या कुछ अलग है और होटलों से हम बताते हैं. होटल भागीरथी आवास में 100 कमरे हैं. इनमें 88 कमरे डीलक्स और 12 कमरे सुइट वीआईपी रूम हैं. इसी के साथ पर्यटक आवास में सेंट्रलाइज्ड एसी, 3 lift, रेस्टोरेंट और दो बैंक्वेट हॉल की सुविधा है. इसमें एक बैंक्वेट हॉल में 100 लोगों की गैदरिंग कैपेसिटी और दूसरे बैंक्वेट हॉल में डेढ़ सौ लोगों की गैदरिंग की कैपेसिटी है. इसी के साथ साथ होटल के पास ही गंगा नदी है, जिसके दर्शन आप अपने कमरे से ही कर सकते हैं. होटल के साथ ही एक छोटा सा मंदिर भी बनाया गया है.


होटल में लगी पेंटिंग्स भी हैं खास: भागीरथ पर्यटक आवास में लगी पेंटिंग्स में हिंदू धर्म की संस्कृति को दर्शाया गया है. इन पेंटिंग्स को ललित कला अकादमी से खरीदा गया है. इसके पीछे मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति को दर्शाना है.

कौन-कौन होगा कार्यक्रम में शामिल: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भागीरथी पर्यटन आवास के उद्घाटन के मौके पर मौजूद रहेंगे. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे. दरअसल त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्रित्वकाल में ही यह समझौता हुआ था. इसी के साथ हरिद्वार के प्रमुख साधु-संत भागीरथी पर्यटक आवास के उद्घाटन में सम्मिलित होंगे जिसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार को दी गई है.

Related Articles

Back to top button