adevertisment Adevertiisment banner

हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका, किंग्सवे कैंप लाए गए कांग्रेसी नेता

नई दिल्ली: मानसून सत्र 2022 की कार्यवाही लगातार हंगामे के चलते बाधित हो रही है. विपक्षी दल सरकार पर हमले बोल रहे हैं. इसी सिलसिले में आज पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक प्रेसवार्ता कर सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र नहीं रह गया है. वहीं, महंगाई को लेकर कांग्रेसी सांसद प्रदर्शन भी कर रहे हैं. इससे पहले सोनिया गांधी समेत तमाम कांग्रेसी सांसद आज सदन में काले कपड़े पहनकर आए. जानकारी के मुताबिक विरोध-मार्च निकाल रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया है. राहुल ने सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी सांसद महंगाई और महंगाई का मुद्दा उठाने के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन वे हमें यहां से आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं. हमारा काम है लोगों के मुद्दों को उठाना. कुछ सांसद हिरासत में लिए गए, पीटा भी गया. वहीं,
विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि महंगाई सीमा से अधिक आगे बढ़ गई है. इसके लिए सरकार को कुछ करना होगा. इसलिए हम लड़ रहे हैं. उन्हें दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर ही रोक दिया. जिसका विरोध करते हुए प्रियंका सड़क पर बैठ गईं.

Related Articles

Back to top button