adevertisment Adevertiisment banner

24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 47 हजार नए मामले, 20 लाख के पार हुए एक्टिव केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,47,254 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना से 703 लोगों की मौत हुई है। वहीं, इस दौरान 2,51,777 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 20 लाख के पार हो गई है। देश में 20,18,825 कुल एक्टिव मरीज हैं। वहीं अब तक 3,60,58,806 रिकवर हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना से 4,88,396 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी बीच ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या बढ़कर 9,692 हो गई है। देश में कल यानी गुरुवार के मुकाबले आज 29,722 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को कोरोना के 3,17,532 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ ही डेली पाजिटिविटी रेट भी बढ़कर 17.94% हो गया है।

Related Articles

Back to top button