adevertisment Adevertiisment banner

250 रुपए महंगा हुआ कामर्शियल सलेंडर

नई दिल्ली। तेल एवं गैस कंपनियों ने वित्त वर्ष 2022-23 के पहले ही दिन शुक्रवार को ग्राहकों को महंगाई का बड़ा झटका देते हुए वाणिज्यिक (कामर्शियल) रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 250 रुपए बढ़ा दी। इस इजाफे के साथ राजधानी में 19 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर 2253 रुपए का हो गया है। राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। कामर्शियल सिलेंडर में इस बढ़ोतरी के कारण बाहर का खाना महंगा हो सकता है। उल्लेखनीय है कि बीते दो महीनों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 346 रुपए तक बढ़ चुकी हैं। इससे पहले पहली मार्च को इसकी कीमत में 105 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन 22 मार्च को नौ रुपये घटा दिए गए थे।
वही तेल विपणन कंपनियों ने विमान ईंधन यानि एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के दामों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि की है, जिससे इसकी कीमत 1,12,924.83 रुपए प्रति किलोलीटर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। इससे पहले यह कीमत 1,10,066 रुपए प्रति किलोलीटर थी। इस वृद्धि से हवाई सफर के महंगा होने की आशंका है। किसी भी एयरलाइन के संचालन लागत में विमान ईंधन की करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी होती है। औसत अंतरराष्ट्रीय मूल्य के आधार पर हर महीने की पहली और 16 तारीख को विमान ईंधन की कीमतों में संशोधन किया जाता है। विमान ईंधन के दाम में एक जनवरी 2022 से अब तक सात बार इजाफा हो चुका है। इस साल विमान ईंधन 38,902.92 रुपए प्रति किलोलीटर यानी करीब 50 फीसदी महंगा हो चुका है।

Related Articles

Back to top button