adevertisment Adevertiisment banner

New Delhi -दिल्ली जल बोर्ड टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले के तीन आरोपित आज दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने ईडी को निर्देश दिया कि वे चार्जशीट की प्रति सभी आरोपितों को उपलब्ध कराएं। स्पेशल जज भूपेंद्र सिंह ने मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को करने का आदेश दिया।आज इस मामले के आरोपितों जगदीश अरोड़ा, अनिल अग्रवाल और तजिंदर पाल सिंह कोर्ट में पेश हुए। आरोपित देवेंदर कुमार मित्तल कोर्ट में पेश नहीं हुए। उन्होंने अपने वकील के जरिये आज कोर्ट में पेशी से छूट की मांग की। उन्होंने अर्जी दायर कर कहा कि वे 03 अप्रैल को ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं और डॉक्टर ने उन्हें एक महीने तक आराम की सलाह दी है। कोर्ट ने देवेंदर कुमार मित्तल को आज पेशी से छूट दे दी।

New Delhi -also read –Uttarakhand – सोमेश्वर के बलिदानी जवान कमल का हुआ सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से कहा गया कि समय की कमी की वजह से प्राधिकार पत्र तैयार नहीं हो सका है और वो सुनवाई की अगली तिथि को दाखिल कर दिया जाएगा। आज तजिंदर पाल सिंह ने आज जमानत याचिका भी दायर किया। कोर्ट ने 03 अप्रैल को ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। कोर्ट ने चार लोगों और एक कंपनी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। बतादें कि ईडी ने 30 मार्च को इस मामले में चार्जशीट दाखिल किया था। करीब आठ हजार पन्नों की चार्जशीट में ईडी ने एक कंपनी और चार लोगों को आरोपित बनाया है।

 

 

Related Articles

Back to top button