adevertisment Adevertiisment banner

403 में से 376 सीटों के रुझान आ चुके हैं, भाजपा 205 सीटों पर आगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना आगे बढ़ने के साथ रुझान भी तेजी से बदल रहे हैं। ताजा रुझान में यूपी की 403 सीटों में 370 के रुझान आ चुके हैं। इसमें भाजपा 200, सपा 161, बसपा 05, कांग्रेस 03 व अन्य 02 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
भाजपा-सपा के बीच मुख्य मुकाबला
उत्तर प्रदेश विधानसभा की मतगणना हमेशा की तरह पोस्टल बैलट से शुरू हुई। पोस्टल बैलट की गिनती से लेकर अब तक के रुझानों में यूपी के राजनीतिक रण का मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच नजर आ रहा है। वहीं बसपा व कांग्रेस समेत अन्य दल अभी तक के रुझानों में काफी पीछे नजर आ रहे हैं
केशव मौर्य सिराथू सीट से आगे
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं बलिया के फेफना से मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बढ़त बनाई हुई है।
गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ आगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक के रुझानों में वह 16 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। मतगणना शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर गए और भगवान के दर्शन किये।

Related Articles

Back to top button