Lucknow News : ‘योग संस्कृति की अमूल्य धरोहर’, 5वीं डिस्ट्रिक्ट योगासन चैंपियनशिप 2026 में बोलीं डॉ. रचना मिश्रा
Lucknow News : ऐमिटी इंटरनेशनल स्कूल विराज खंड-5 में शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन लखनऊ की ओर से आयोजित 5वीं डिस्ट्रिक्ट योगासन चैंपियनशिप-2026 योग, अनुशासन और आत्मिक चेतना का अद्भुत संगम बनकर उभरी।
Lucknow News : ऐमिटी इंटरनेशनल स्कूल विराज खंड-5 में शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन लखनऊ की ओर से आयोजित 5वीं डिस्ट्रिक्ट योगासन चैंपियनशिप-2026 योग, अनुशासन और आत्मिक चेतना का अद्भुत संगम बनकर उभरी। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं मनमोहक योग नृत्य प्रस्तुति से हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह आयोजन चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान के स्नेहिल संरक्षण एवं आशीर्वाद और डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन लखनऊ की अध्यक्ष प्रीति सिंह, सचिव पीयूष कांत मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. रचना मिश्रा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, आत्म-अनुशासन एवं मानसिक दृढ़ता प्राप्त करने का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा को संतुलित करने की एक अद्भुत कला है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युनाइटेड भारत के संपादक भास्कर दुबे तथा बिन्द्रा ग्रुप के डायरेक्टर प्रदीप यादव ने प्रतियोगिता के उत्कृष्ट आयोजन की सराहना की तथा युवा योग साधकों को योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस प्रतियोगिता में लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, एस.के.डी. अकादमी, लखनऊ पब्लिक कॉलेज तथा आर्मी पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में अद्भुत प्रतिभा, संतुलन और एकाग्रता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सम्पूर्ण परिसर योगमय वातावरण, सकारात्मक ऊर्जा एवं उल्लास से सराबोर दिखाई दिया।



