adevertisment Adevertiisment banner

781 पहुंचा ओमिक्रोन से संक्रमितों का आंकड़ा, दिल्ली में सबसे ज्यादा 238 केस

नई दिल्ली। देश में कोविड के नए संस्करण ओमिक्रोन से 781 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें दिल्ली में सर्वाधिक 238, महाराष्ट्र में 167 और गुजरात में 73 मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में 21 राज्यों में ओमिक्रॉन के 781 लोग संक्रमित हो चुके हैं।इनमें से 241 संक्रमण से उबर चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 64 लाख 61 हजार 321 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही बुधवार सुबह सात बजे तक 143 करोड़ 15 लाख 35 हजार 641 कोविड टीके दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 9195 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी 77 हजार दो कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.22 प्रतिशत है। इसी अवधि में 7347 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 42 लाख 51 हजार 292 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.40 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 11 लाख 67 हजार 612 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 67 करोड़ 52 लाख 46 हजार 143 कोविड परीक्षण किए हैं।

Related Articles

Back to top button