लखनऊ: अभियान चलाकर उठाया गया 41 मीट्रिक टन कूड़ा
लखनऊ। नगर निगम सीमांतर्गत सफाई व्यवस्था को सुदृढ बनाने एवं बरसात के मौसम में फैलान वाले संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण सभी जोन के एक-एक वार्ड में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। नगर निगम द्वारा 702 सफाई कर्मचारी के द्वारा 217 नालो,नालियों की सफाई कराकर शिल्ट का उठान किया गया।
अभियान में लगभग 41 मीट्रिक टन कूडे का उठान करते हुये 22 स्थलों को गार्बेज मुक्त कराते हुये 344 अवैध रूप से लगाये गये होर्डिग बैनर हटाये गये। अभियान के तहत जोन-1 के विशेष सफाई अभियान में विक्रमादित्य मार्ग, गौतमपल्ली व कालिदास मार्ग के साथ-साथ जियामऊ गांव का सघन भ्रमण किया गया ठेलों एवं बैलगाडिय़ों द्वारा लोहिया नगर पथ पर गुड एवं खाद्य सामग्री बेचते हुए जगह-जगह पर गंदगी फैलाए जाने के कारण व्यापारियों से रू0-6000 शमन शुल्क वसूला गया।इसी प्रकार जोन-5 गुरू गोविन्द सिंह वार्ड में आदर्श नगर, पटेल नगर, टेढ़ी पुलिया, राजकीय उद्यान, बड़ा बरहा, एल0डी0ए कॉलोनी, चारबाग में अभियान चलाते हुए 15 टन मलबा उठाया गया।
एवम् जोन-8 में खरिका द्वितीय वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाते हुए 13 मिट्रिक टन कूड़ा उठाया गया साथ ही लोगों को कोविड से बचाव एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य शिक्षा भी दी गई।



