झांसी: कांग्रेस नेता अरविन्द का बड़ा बयान, कहा- भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू
झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित वार्ड सेमिनार का शुभारंभ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सेमिनार की शुरुआत में शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं वॉर्ड प्रभारी अरविंद बबलू, जितेन्द्र भदौरिया,अखलाक मकरानी,शिवम नायक ने अपने अपने प्रभार क्षेत्र की समीक्षा आख्या प्रस्तुत की। सेमिनार में वरिष्ठ गांधीवादी राजेन्द्र रेजा ने पार्टी के इतिहास से वार्ड अध्यक्षों को अवगत कराया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश की आज़ादी का इतिहास है।
शम्भू सेन ने बूथ प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने वार्ड में आने वाले बूथों पर इस तरह तैयारी करना चाहिए कि हम अपने वार्ड के हर मतदाता को पहचान सके जिससे फर्जी मतदान ना हो सके,चुनाव जीतने का रास्ता बूथ से ही होकर निकलता है। सोशल मीडिया के बुंदेलखंड प्रभारी आकाश पाराशर ने सोशल मीडिया की महत्त्वता बताते हुए कहा कि ये सरकार जनता को आज अपनी आवाज उठाने नही दे रही है। इसलिए सभी को सोशल मीडिया के माध्यम से ही सरकार की गलत नीतियों के लिए आवाज बुलंद करनी होगी, इसी के साथ साथ कम से कम 100 लोगो के फेसबुक अकाउंट , इंस्टाग्राम एवं ट्वीटर अकॉउंट बनवाये गए।
अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है, प्रियंका गांधी एवं अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में वह दिन दूर नही कब काँग्रेस का परचम विधानसभा पर लहराएगा। 9 अगस्त क्रांति के दिन भाजपा गद्दी छोड़ो के अभियान में पूरी ताकत के साथ जुटे और भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने के लिए कार्यकर्ता सड़कों पर उतरें। कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष सरला भदौरिया, महिला शहर अध्यक्ष शमशाद बेगम, छोटे राजा कमर,अनवर अली,अनु श्रीवास्तव, रचना सक्सेना,दुलीचंद कुशवाहा,संजय पांडे,आशिया सिद्दकी, अंजू,आकाश गौतम,योगेंद्र तिवारी,विनोद विलियम,शिवशंकर बाजपेयी,अनवर आलम,गौरव सोनी,वीरेंद्र झा,अमित चक्रवर्ती,मनीष रैकवार, हैदर अली,सचिन श्रीवास आदि उपस्थित रहे।



