सुलतानपुर: अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किए गए एस. आई. ब्रम्हदेव पाण्डेय
सुलतानपुर। भदैंया में विगत 15 अगस्त 2021 को 75 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जनपद सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक महोदय द्रारा कोतवाली देहात थाना परिसर में ध्वजारोहण किया गया तथा पुलिस कें सिपाहियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवश की शुभकामनाएं दी गयी।
तत्पश्चात कोतवाली परिसर मे ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता एवं राष्ट्र के अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। वहीं कोतवाली देहात कें एस आई ब्रम्हदेव पाण्डेय को अच्छे योग दान कें लिए भारत सरकार के निर्देश पर कोतवाली देहात प्रभारी गौरी शंकर पाल ने एस आई ब्रम्हदेव पाण्डेय को अति उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।



