adevertisment Adevertiisment banner

UP News- भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़े कायस्थ समाज के लोग

UP News - Grand procession held on the occasion of the Lord Chitragupta worship festival; members of the Kayastha community turn out in large numbers.

UP News- उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर मंगलवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों ने भाग लिया।

शोभायात्रा नगर पालिका के टाउन हॉल मैदान से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रूहट्टा स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त के जयकारे लगाए। मंदिर पहुंचने पर भगवान की आरती की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। देर शाम भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त समस्त समाज के आराध्य देव हैं। शोभायात्रा का उद्देश्य उनके पूजन-अर्चन के साथ ही समाज के लोगों को भगवान चित्रगुप्त के जीवन और महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आयोजन का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन है, जिसमें सभी लोग शामिल होकर अपने आराध्य देव की आराधना कर सकें।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, आनंद मोहन,राजेश श्रीवास्तव ,श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना, प्रदीप श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव डीओ, अमित श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, राजकिशोर श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, धीरेंद्र श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव ,इंजीनियर अमित श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव (पत्रकार), अंकित श्रीवास्तव,संजय अस्थाना मयंक श्रीवास्तव और देवेंद्र खरे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Read Also-Sports News-विश्व चैंपियनशिप : ईशा, मनु और दिव्या ने 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण

Related Articles

Back to top button