लखनऊ: मॉल से खरीदारी कर लौट रहीं छात्राओं से छेड़छाड़, मददगारों को पीटा

लखनऊ। चिनहट में गुरुवार रात मॉल से खरीदारी कर हॉस्टल लौट रही बीफार्मा छात्राओं के साथ बेखौफ शोहदों ने अभद्रता की। बीच सडक़ छेड़छाड़ होते देख सहपाठी युवक मदद के लिए पहुंच गए। छेडख़ानी का विरोध करने पर दबंगों ने छात्रा के सहपाठियों को दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। पंद्रह मिनट तक सडक़ पर दबंग उत्पात मचाते रहे।

घटना की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। शोहदों के चंगुल से छूटने के बाद छात्राओं ने चिनहट कोतवाली पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराया। निजी कॉलेज में गोरखपुर निवासी युवतियां बीफार्मा की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों कॉलेज हॉस्टल में ही रहती हैं। गुरुवार रात छात्राएं सामान खरीदने के लिए क्राउन मॉल गईं थीं। रात 10 बजे हॉस्टल लौट रहीं थीं।

कॉलेज के पास पहुंचते ही मटियारी निवासी विशाल ठाकुर और अंशू ने छात्राओं का रास्ता रोक लिया। दोनों छात्राओं से अभद्रता करने लगे। शोहदों की हरकत को नजरअंदाज कर युवतियां कॉलेज की तरफ बढ़ रहीं थीं, तभी सहपाठी वहां आ गया। छेड़छाड़ होती देख सहपाठी ने विरोध किया। उधर आरोपियों ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया।

Related Articles

Back to top button