प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सात चरणों में सपा निकालेगी खेत-खलिहान बचाओ-रोजगार दो यात्रा

लखनऊ। प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की खेत-खलिहान, कुटीर उद्योग बचाओं, रोजगार दो यात्रा प्रदेश के तीन दर्जन जिलों में सात चरणों में होगी। यात्रा प्रथम चरण में यात्रा 29 अगस्त को महमूदाबाद सीतापुर से शुरू होगी। 30 अगस्त को बहराइच, 31 अगस्त को श्रावस्ती, 1 सितंबर को बलरामपुर, 2 सितंबर को गोण्डा से होते हुए 3 सितंबर को फैजाबाद में पहुंचेगी। दूसरे चरण में यात्रा 8 सितंबर को बस्ती, 9 सितंबर सिद्धार्थनगर, 10 सितंबर महाराजगंज, 11 सितंबर गोरखपुर और 14 सितंबर को संतकबीरनगर पहुंचेगी।

तीसरे चरण की यात्रा 17 सितंबर को बाराबंकी से शुरू होकर 18 सितंबर अंबेडकरनगर, 19 सितंबर सुल्तानपुर, 20 सितंबर अमेठी, 21 सितंबर प्रतापगढ़, 22 सितंबर रायबरेली, और 23 सितंबर को लखनऊ पहुंचेगी। यात्रा चौथे चरण में 27 सितंबर को उन्नाव, 28 सितंबर को फ र्रूखाबाद, 29 सितंबर को कन्नौज एवं 30 सितंबर को कानपुर देहात पहुंचेगी।

पांचवे चरण में यात्रा 2 अक्टूबर फ तेहपुर, 3 अक्टूबर कौशाम्बी, 4 अक्टूबर इलाहाबाद, 5 अक्टूबर चित्रकूट, 6 अक्टूबर बांदा, 7 अक्टूबर महोबा, 8 अक्टूबर झांसी, 9 अक्टूबर ललितपुर और 10 अक्टूबर को जालौन पहुंचेगी।छठे चरण में 17 अक्टूबर को हरदोई से चलकर यात्रा 18 अक्टूबर शाहजहांपुर, 19 अक्टूबर बरेली, 20 अक्टूबर बदायूं, 21 अक्टूबर पीलीभीत और 22 अक्टूबर लखीमपुर खीरी में पहुंचेगी। सातवां चरण 25 अक्टूबर मऊ से शुरू होकर 26 अक्टूबर आजमगढ़ 27 अक्टूबर जौनपुर, 28 अक्टूबर को इलाहाबाद, 29 अक्टूबर वाराणसी, 30 अक्टूबर मिर्जापुर के बाद 31 अक्टूबर को इलाहाबाद में यात्रा का समापन होगा।

यात्रा को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि किसान, मजदूर, बुनकर, नौजवानों का कल्याण समाजवादी विचारधारा में ही संभव है। सपा सरकार के दौरान अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवानों के लिए विशेष योजनाओं को लागू कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य किया गया। भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान और त्रस्त है। मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है। किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार नए कृषि कानूनों के जरिए किसानों को गुलाम बनाना चाहती है।

Related Articles

Back to top button