adevertisment Adevertiisment banner

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा सहित अन्य मंत्रियों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल जी ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि जन्माष्टमी सिर्फ भारत में ही नही विदशों में रह रहे भारतीय और अनेक विदेशी अनुयायियों एवं संस्थाओं द्वारा भी बड़ी आस्था और उल्लास से मनायी जाती है।

श्री कृष्ण उस महान शक्ति के रूप में अवतरित हुए जिन्होंने संसार से अधर्म और अत्याचार का अंत करके धर्म की स्थापना की। गीता के माध्यम से उनका जो उपदेश हमें प्राप्त है वह सम्पूर्ण मानवजाति को आज भी निष्काम भाव से कर्म के लिए प्रेरित करता है। राज्यपाल जी ने आशा व्यक्त की है कि श्रद्धा, आस्था और विश्वास का यह पर्व समाजिक सौहार्द के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि वे कोरोना महामारी के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए नियमों का पालन करते हुए ही पर्व को मनायें।

Related Articles

Back to top button