adevertisment Adevertiisment banner

अयोध्या: अनियंत्रित सफारी गुमटी में टक्कर, एक की मौत छह घायल

अयोध्या। शुक्रवार की शाम प्रयागराज हाईवे के डाभर सेमर स्थिति अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के सामने भीषण हादसा हो गया। दुर्घटना में जहां एक कि मौत हो गई वहीं छह लोग घायल हो गये जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। बताते चले कि शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे थाना पूराकलंदर के डाभर सेमर में एक सफारी पर कुछ युवक बर्थडे पार्टी मना कर लौट रहे थे तभी अचानक सफारी का ब्रेक फेल हो गया और वह एक गुमटी में जा टकराई जहां गुमटी पर बैठे 17 वर्षीय मोहन तिवारी पुत्र रामजी निवासी खानपुर मसौधा की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि वहां मौजूद रुद्र प्रताप, करन पुत्रगण सन्तोष उम्र 20 वर्ष निवासी गोपालपुर डाभर सेमर थाना पूराकलंदर, रघुबीर पुत्र राम अजोर 32, शौरभ सिंह पुत्र अशोक सिंह 20, आकाश पुत्र ओम प्रकाश शुक्ला 20, राज पुत्र शिवनाथ 18 निवासीगण डाभर सेमर थाना पूराकलंदर को जख्मी हालत में जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया है जहां करन की हालत गम्भीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे नगर विधयाक ने घायलों का हाल जाना और सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी से बात कर घायलों का बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button