adevertisment Adevertiisment banner

बाराबंकी: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम

बाराबंकी। बाराबंकी जिले में सोमवार को थाना कुर्सी क्षेत्र के महमूदपुर बनौगा में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी के फंदे से लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कुर्सी थाना क्षेत्र के महमूदपुर बनौगा निवासी नवमीलाल का 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार ने अपने ही घर में सोमवार के दिन सुबह करीब 11:00 बजे अपने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

लोगों ने बताया कि मृतक युवक के यहां रविवार को रात में कन्हैया ढोल था। जिससे परिवार के सभी सदस्य दिन में सो रहे थे। दोपहर में जब सभी लोग उठकर घर में जाकर देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। कुर्सी पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना कुर्सी प्रभारी धर्म वीर सिंह ने बताया कि लोगों के द्वारा जानकारी मिली कि युवक काफी समय से मानसिक बीमारी से ग्रस्त था। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button