adevertisment Adevertiisment banner

बाराबंकी: लावारिस हालत में मिला किसान का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

बाराबंकी। करोड़ो रूपये की जमीन के मालिक व पांच पुत्री व एक पुत्र के पिता का शव लावारिस हालत में पुलिस ने बरामद किया। उसकी पत्नी से शिनाख्त करते हुऐ कीमती जमीनों को हत्या की वजह बतायी है। मिली जानकारी के अनुसार देवा थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़री मजरे कटईयाहार निवासी ललित रावत (40) पुत्र स्व. सतगुरु शरण बीते 13 तारीख को पत्नी को देवा जाने की बात कहकर पैदल निकला था।

जिसके बाद घर वापस न लौटने पर उसे खोजे बीन शुरू की गई लेकिन कोई पता नहीं चला, तो पत्नी ने पुलिस में शिकायत की। बीते दिन जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के चक गंजरिया फार्म के पीछे मजार के बगल उसका शव पड़ा मिला। मृतक के मुंह से निकलता हुआ हुआ झाग उसे जहर देकर हत्या की गवाही दे रहा था।

बुधवार को ललित की पत्नी सरोज कुमारी ने शिनाख्त करते हुऐ हत्या की आशंका जतायी है। मृतक पांच बेटियों और एक पुत्र कुल छह बच्चों का पिता था। जिसके नाम करोड़ो रूपये कीमत कई कीमती जमीने भी थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कि कार्यवाही तय की जायेगी।

Related Articles

Back to top button