adevertisment Adevertiisment banner

कस्टोडियल डेथ में यूपी नंबर वन, भय का वातावरण: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) के आंकड़े गिनाते हुए योगी सरकार पर हमला किया। गुरुवार को सपा मुख्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अखिलश यादव ने कहा कि कस्टोडियल डेथ में यूपी नंबर वन है। प्रदेश में भय का वातावरण है, दंगाई सरकार में पहुंच गए हैं। भाजपा सरकार ने मां गंगा तक को धोखा दिया। लूटपाट इस स्तर पर कि भाजपा के खुद के नेता लुटे जा रहें हैं। गाय के नाम पर भाजपा लूट की जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि जनवरी में किसान की आय दोगुनी हो जाएगी। इस सरकार की विदाई से किसानों की समृद्धि होगी।

भाजपा को झूठ प्रशिक्षण केंद्र खोल देना चाहिए, चाहे तो जमीन सपा दे देगी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व इनकम टैक्स अफसर सुबचन राम, पूर्व बसपा प्रत्याशी बद्री प्रसाद चौधरी समेत दर्जन दूसरे दल के नेता शामिल हुए है। अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड में कहां एयरपोर्ट बन रहे है, बेरोजगारी की दर 4: कर दी गई है। सीएम झूठ बोलने की ट्रेनिंग ले रहें है। सरकार पिछड़ों दलितों के हक छीन रही है, जमीनें छीन रही है। मुख्यमंत्री अब टैबलेट बांट रहे है, 4 साल कौन से टैबलेट दिए जा रहे है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अब सरकार कह रही है कि चौड़ा एक्सप्रेस वे बना रहे हैं। मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि एक्सप्रेस वे क्या होता है। उधर, यूपी सरकार वाले कह रहे हैं, एक्सप्रेस-वे सस्ता बना रहे है। सीमेंट कम मिलाओ मकान सस्ता बनेगा। यूपी में ये ऐसा ही एक्सप्रेस वे बना रहे है, जैसा शौचालय बनाया है। भाजपा सरकार का सबसे प्रिय काम शौचालय बनाना है, पर एक्सप्रेस-वे पर शौचालय नहीं बनाया। अखिलेश ने कहा कि शौचालय पर भाजपा ने अपना नाम लिख दिया है। भाजपा सरकार में अयोध्या में रात के अंधेरे में मकान तोड़ दिए गए, वो मकान इसलिए तोड़े गए क्योंकि वो यादवों के मकान थे।

Related Articles

Back to top button