adevertisment Adevertiisment banner

यूपी बोर्ड अंक सुधार परीक्षा को लेकर हुई बैठक, अपर मुख्य सचिव गृह ने दिया ये आदेश

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से घोषित परीक्षाफल-2021 में अंक सुधार के लिए 18 सितम्बर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। परीक्षाओं को शुचितापूर्वक कराने और कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए शुक्रवार को योजना भवन में वीडियो कांफ्रेसिंग (वीसी) से प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) और जिला विद्यालय निरीक्षकों से संवाद हुआ।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने समस्त जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया गया कि वे अपने जिले के समस्त परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण करा लें और परीक्षा अवधि में प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती कर लें। परीक्षा केंद्र के आस-पास धारा-144 का कड़ाई से लागू किया जाए। यदि कोई परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करता है तो उसके विरूद्ध कठोर कायर्वाही की जाये। उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिवृष्टि के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों को जल भराव से मुक्त रखा जाए और सुगम आवागमन के लिए सावर्जनिक परिवहन की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाय।

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने समस्त शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए प्रत्येक परीक्षा केंद्र को पूर्णतया सेनेटाइज करा लिया जाय और हैंडवाश, थर्मल स्कैनर, पल्स आक्सीमीटर व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र के हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील अवस्था में रहे और प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाय। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन पूणर्तया प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में एडीजी (एसटीएफ) अमिताभ यश, आईजी (कानून व्यवस्था) राजेश मोदक सहित शासन एवं विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button