adevertisment Adevertiisment banner

पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी अध्यक्ष और मनोज राय बने महामंत्री

लखनऊ। जिला पंचायत अध्यक्षों के संगठन की कार्यकारिणी के चुनाव में बुधवार को पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी को अध्यक्ष, मनोज राय को महामंत्री तथा पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा को संगठन का संरक्षक चुना गया है। पंचायती राज विभाग में उप निदेशक अरविंद राय ने बताया कि अध्यक्ष जिला पंचायत संगठन यूपी की कार्यकारिणी के मंगलवार को हुए चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि श्रावस्ती जिला पंचायत के अध्यक्ष और पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा को संगठन का संरक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा पूर्व सांसद डॉक्टर घनश्याम अनुरागी को संगठन का अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा अशोक जाटव चित्रकूट, संजय चौधरी बस्ती, नरेंद्र सिंह लखीमपुर, शकुन सिंह उन्नाव, और मोनिका यादव फर्रूखाबाद, को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं मऊ जिला पंचायत के अध्यक्ष मनोज राय, फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह और मुरादाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली को महामंत्री निर्वाचित हकया गया है।

बुलंदशहर के जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अतुल तेवतिया, शाहजहांपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव तथा मिर्जापुर के जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया को मंत्री जबकि झांसी के जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नवनिर्वाचित महामंत्री मनोज राय ने बताया कि इससे पहले प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों की एक कार्यशाला आयोजित की गई थी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों से आए जिला पंचायत अध्यक्षों द्वारा उठाई गई समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button