adevertisment Adevertiisment banner

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रगति बैठक में की योजनाओं की समीक्षा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल और सड़क जैसे बुनियादी ढ़ांचे के विकास से जुड़ी आठ बड़ी परियोजनाओं की प्रगति की बुधवार को केन्द्र और संबंधित राज्यों के अधिकारियों के साथ आनलाइन समीक्षा की। उन्होंने यह समीक्षा कार्य बहु-आयामी ‘प्रगति’ मंच के माध्यम से किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूचना एवं दूरसंचार प्रौद्योगिकी पर आधारित मल्टी-मोडल मंच प्रगति की 38वीं बैठक की अध्यक्षता की।’ इस बैठक में आठ परियोजनाओं की समीक्षा की गयी।

बयान के मुताबिक इन परियोजनाओं में चार परियोजनाएं रेल मंत्रालय की, दो बिजली मंत्रालय और एक-एक सड़क परिवहन तथा नागर विमान मंत्रालय की हैं। इन परियोजनाओं की कुल लागत 50 हजार करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं का संबंध सात राज्यों-ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा से हैं। प्रगति की पिछली 37वीं बैठकों में कुल मिला कर 297 परियोजनाओं की समीक्षा की जा चुकी है। इनकी कुल लागत 14.39 लाख करोड़ रुपये है। प्रगति की बैठकों में केंद्र और राज्य दोनों स्तर के अधिकारी शामिल होते हैं। यह मंच प्रशासनिक सक्रियता बढ़ाने और योजनाओं के समय से क्रियान्वयन के उदेश्य से शुरू किया गया है।

Related Articles

Back to top button