adevertisment Adevertiisment banner

सीएम योगी ने महात्मा गांधी व शास्त्री जी को अर्पित की श्रद्धांजलि, कही ये बड़ी बात

लखनऊ। देश शनिवार को अपने दो महान सपूतों महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा है। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देश की इन दो महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, ”भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, विश्व को अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले महामानव, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। सत्य, अहिंसा एवं प्रेम का संदेश देता ‘बापू’ का जीवन समरस समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करता है”। इसके साथ ही सीएम योगी ने लिखा, ”अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम सभी अहिंसा के सिद्धांतों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शिक्षा एवं आदर्शों के अनुसरण का प्रण लेकर इस दिवस को सार्थकता प्रदान करें”।

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए सीएम योगी ने लिखा, ”भारतीय राजनीति को मानवीय मूल्यों एवं लोकतांत्रिक आदर्शों से अभिसिंचित करने वाले जननायक, ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन”।

Related Articles

Back to top button