adevertisment Adevertiisment banner

राहुल ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को जयंती पर किया नमन, अर्पित की पुष्पांजलि

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को शनिवार को उनकी जयंती पर नमन करते हुए महान नेताओं के समाधि स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री गांधी सुबह गांधीजी के समाधि स्थल राजघाट और शास्त्री जी के समाधि स्थल विजय घाट गये और देश के दोनों महान सपूतों की समाधियों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने ट्वीट किया “विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफ़ी है। महात्मा गाँधी को विनम्र श्रद्धांजलि।” उन्होंने शास्त्रीजी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “जय जवान जय किसान था, है और रहेगा। शास्त्री जी की सादगी व दृढ़ संकल्प आज भी प्रेरणास्रोत हैं। कांग्रेस के इस लाल को नमन।”

Related Articles

Back to top button