adevertisment Adevertiisment banner

महंत नरेंद्र गिरि केस: CBI करा सकती है आनंद गिरि का लाईिडटेक्टर और पॉलीग्राफ टेस्ट

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और श्री बाघम्बरी मठ गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि के मौत मामले में सीबीआई आरोपी आनंद गिरि की लाईिडटेक्टर और पॉलीग्राफ टेस्ट भी करा सकती है। सूत्रों ने बताया कि कि सीबीआई आनंद गिरी की झूठ पकड़ने के लिए लाई डिटेक्टर जांच के लिए अदालत से अनुमति लेने की तैयारी कर रही है। सीबीआई नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर पुख्ता सबूत जुटाने का पूरा प्रयास कर रही है। टीम आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार उसके आश्रम भी गयी थी, वहां से भी कुछ सामान अपने कब्जे में लिया है।

सूत्रों का कहना है कि सीबीआई महंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच में आरोपी का अपराध सिद्ध करने के लिए कोई भी पहलू नहीं छोड़ना चाहती। लाईिडटेक्टर जांच भी उसी की एक कड़ी है। गौरतलब है कि महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने आनंद गिरि, आद्या प्रसाद उनके बेटे संदीप को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया था। कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय कारागार नैनी जेल भेजने का आदेश दिया था।

मामले की जांच सीबीआई को मिलने के बाद सीबीआई ने न्यायालय से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी। जिसे कोर्ट ने 7 दिनों के लिए मंजूर किया था। इस समय तीनों आरोपी सीबीआई रिमांड पर हैं जो 4 तारीख को शाम 5 बजे खत्म होगी। सीबीआई तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीबीआई आनंद गिरि को हरिद्वार ले जाकर पूछताछ कर चुकी है। इसके साथ ही आद्या प्रसाद तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी से प्रयागराज में ही सीबीआई पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button