adevertisment Adevertiisment banner

सीएम योगी का निर्देश, जीका वायरस की रोकथाम के लिए बनाए कंटेनमेंट जोन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों (टीम-9) के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीका वायरस के रोकथाम के लिए लखनऊ में भी कानपुर की तर्ज पर कंटेनमेंट जोन निर्धारित किए जाए। इस समय विशेष सतर्कता की जरूरत है, ट्रेसिंग-टेस्टिंग और तेज की जाए। अस्वस्थ लोगों के उपचार के लिए सभी अस्पतालों में प्रबंध किए जाए। उन्होंने कहा कि त्येक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए।

बचाव के लिए व्यापक स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य सतत जारी रखें। आशा बहनों सहित निगरानी समितियों का पूरा सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। सभी जिलों में इसकी सप्लाई चेन सुचारू रखी जाए। सीमावर्ती जिलों में तस्करी की घटना न हो। यह सुनिश्चित करें कि डीएपी की कालाबाजारी व तय मूल्य से अधिक पर बिक्री न हो।

10 कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि
मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश में बीते 24 घंटों में हुई 1.46 लाख कोविड सैंपल की जांच में 10 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 10 संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए। वर्तमान में कुल सक्रिय कोविड मामले की संख्या 90 है। 13.73 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाने वाला उत्तर प्रदेश, देश का एकमात्र राज्य है। कोविड टीकाकरण के लिए पात्र कुल 15 करोड़ प्रदेशवासियों में से अब तक 10.07 करोड़ लोगों को पहली डोज लगा दी गई है।

Related Articles

Back to top button