adevertisment Adevertiisment banner

मिर्जापुर: चोरों ने सेंधमारी कर 70 बकरियों समेत जेवरात व नकदी किए पार

मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया कलां गांव में शुक्रवार देर रात हौसला बुलंद चोरों ने मोहम्मद सीनियर पुत्र मदीना के कच्चे मकान में सेंधमारी कर घर भीतर बंधी 70 बकरियों समेत घर में रखे बाक्स को उठा ले गए। बाक्स में गहने व हजारों रुपए नगदी रखा था जिसे चोर बाक्स सहित उठा ले गए। सुबह सोकर उठने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो हैरान रह गए। शनिवार सुबह पीड़ित मोहम्मद सीनियर ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

दी गई तहरीर में बताया कि 70 बकरियों को कच्चे मकान में बांधकर घर के दूसरे हिस्से में सोने के लिए चला गया कि इसी दौरान देर रात चोरों ने कच्चे मकान में सेंध लगाकर मकान के अंदर बंधी 70 बकरियों सहित घर के अंदर बाक्स में रखा सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रुपये बाक्स समेत उठा ले गए।सुबह सोकर उठने पर घर में चोरो होने की जानकारी हुई। देखा कि कच्चे मकान में बंधी बकरियां गायब है। बकरियों व बाक्स के संबंध में गांव वालों से पूछताछ किया लेकिन कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button