adevertisment Adevertiisment banner

सपा संरक्षक मुलायम सिंह को पीएम मोदी व सीएम योगी ने दी जन्मदिन बधाई, जानें क्या कहा?

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सोमवार को 83वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न नेताओं ने एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनायें दीं। मोदी ने ट्वीट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”

सीएम योगी ने भी दी मुलायम सिंह यादव को शुभकामनाएं

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। सीएम येागी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव का जन्म 1939 में उत्तर प्रदेश के सैफई गांव में हुआ था। एक शिक्षक के रूप में शुरुआत करने वाले मुलायम सिंह यादव ने बाद में राजनीतिक दुनिया में एक लंबी पारी खेली। मुलायम सिंह यादव 1989 में वह पहली बार और 2003 से 2007 तक दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन रहे।

Related Articles

Back to top button