adevertisment Adevertiisment banner

सोनिया गांधी के आवास पर कल कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक

नई दिल्ली। संसद के आगामी शीतकालीन सत्र की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कल कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक होनी है। 25 नवंबर यह बैठक होगी। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने एएनआइ को बताया, ‘हम संसद के आगामी सत्र में महंगाई का मुद्दा उठाएंगे। आगामी संसद सत्र की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की 25 नवंबर को नई दिल्ली में बैठक होगी।इस बीच, केंद्र ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 28 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होने वाला है।शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र ने एक बड़ा फैसला लेते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। पीएम मोदी ने खुद इसकी घोषणा की। वहीं, बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में इन कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button