adevertisment Adevertiisment banner

रेलगाड़‍ियों में दिसंबर से मिलेगा कुक्‍ड फूड, टिकट ले चुके यात्री भी करा सकेंगे बुकिंग

नई दिल्‍ली। यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर आ रही है।आईआरसीटी सी ने यात्रियों का लंबी दूरी का सफर आरामदायक बनाने के लिए ट्रेनों में पके भोजन की दिसंबर से शुरुआत करने का फैसला किया है। इस बारे में सभी कंपनियों और दूसरी एजेंसियों को आदेश जारी कर दिया गया है।आईआरसीटी के आदेश के मुताबिक इसका परीक्षण कर लिया गया है और अब ट्रेनों में पका भोजन परोसा जाएगा।भोजन की कीमत तय करेगा। यह सर्विस पर आधारित होगा। इस रेट लिस्‍ट को ट्रेन टिकट बुक कराते समय यात्री को वेबसाइट पर ही उपलब्‍ध कराया जाएगा ताकि वे यात्रा के साथ खाने की बुकिंग भी कर सकें।

अगर आपने दिसंबर की यात्रा का टिकट बुक करा लिया है तो भारतीय रेलवे खानपान एंड पर्यटन निगम और ईमेल के जरिए पैक्‍ड फूड सर्विस शुरू होने की खबर देगी ताकि वे भी भोजन बुक करा सकें।भारतीय रेलवे खानपान एंड पर्यटन निगम की वेबसाइट पर भी यात्रा का टिकट ले चुके यात्रियों को खाने की बुकिंग का ऑप्‍शन मिलेगा। बीते हफ्ते ही रेलवे बोर्ड ने रेलगाड़ियों में यात्रियों को पका हुआ भोजन परोसना फिर से शुरू करने का आदेश जारी किया है। इस सेवा को कोविड-19 प्रतिबंधों की वजह से बंद कर दिया गया था। रेलवे बोर्ड ने पत्र में भारतीय रेलवे खानपान एंड पर्यटन निगम को सेवा फिर से शुरू करने को कहा था। रेलवे बोर्ड ने यह भी कहा कि यात्रियों को ‘खाने के लिए तैयार भोजन भी परोसा जाता रहेगा। इस महीने की शुरुआत में रेलवे ने महामारी के चलते बाधित सामान्य ट्रेन परिचालन को बहाल करने की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button