adevertisment Adevertiisment banner

मप्र : सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र में एक कार के ट्रक से टकरा जाने के चलते कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार सवार लोग कल रात सतना से कटनी जा रहे थे, तथी मैहर थाना क्षेत्र के जीत नगर के समीप उनकी कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गयी।

हादसे मे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान सत्यम उपाध्याय (40), मेनका उपाध्याय (35), इशानी (10) और स्नेह (08) के रुप में हुयी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीएम व गृह मंत्री ने जताया शोक

हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शोक जताया है। शिवराज चौहान ने आज अपने ट्वीट में कहा कि सतना-मैहर मार्ग पर सड़क हादसे की खबर पीड़ाजनक है। हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

वहीं गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि सतना जिले में सतना-मैहर मार्ग पर सड़क हादसे में कई लोगों के निधन और गंभीर रूप से घायल होने की दुखद सूचना मिली है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

Related Articles

Back to top button