adevertisment Adevertiisment banner

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में सड़क दुर्घटना में 18 की मौत, पांच घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शनिवार रात हुए एक सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य घायल हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब वाहन में सवाल लोग उत्तर 24 परगना के बगदा से नवद्वीप में श्मशान घाट जा रहे थे। इस दौरान हांसखाली थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी में अनियंत्रित होकर उनका वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जाकर टकरा गया। दुर्घटना में घायल लोगों को तुंरत अस्पताल ले जाया गया।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, “नदिया जिले में सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकराने के बाद नदिया जिले में 18 लोगों की मौत और 5 अन्य लोगों के घायल होने की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ। उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मृतकों और घायलों के परिवार की हर संभव तरीके से मदद करेंगी। हमें सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है।”

घने कोहरे की वजह से हुआ हादसा

पुलिस की मानें तो हादसा घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार की वजह से हुआ। इस सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि वाहन में मौजूद सभी लोग अपने परिजन के शव के दाह संस्कार के लिए गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। तभी सड़क के किनारे पत्थर से लदी ट्रक को वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन में करीब तीस लोग सवार थे जिसमें से बीस लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अन्य दस अभी भी जीवित हैं, जिनका इलाज जारी है। इसमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button